चंडीगढ़ : हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) टीम ने शुक्रवार को करनाल में 15 हजार की रिश्वत लेते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम को शिकायत मिली थी कि सेंट्रल इनकम टैक्स एंड सर्विस डिवीजन रेंज -22 ( सिटी एरिया) के कंप्यूटर ऑपरेटर दिनेश कुमार द्वारा जीएसटी नंबर को निरस्त करने से रोकने के बदले में रिश्वत की मांग की है। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई कर एसीबी टीम ने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ करनाल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
