गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गरीबों के प्रति संवेदनहीन है भाजपा सरकार का रवैया

लखनऊ : अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि कडाके की ठंड और शीतलहर से परेशान गरीबों के प्रति सरकार संवेदनहीन रवैया बनाये हुये हैं। यादव ने एक बयान में कहा कि शीत लहर और भीषण ठंड से आम जनता त्रस्त है। तापमान लगातार गिर रहा है। सर्दी का सितम जारी है। लेकिन सरकार ने ठंड और सर्दी से बचाव के लिए कोई भी उपाय नहीं किया है। न कहीं अलाव जल रहे हैं और न रैन बसेरों की व्यवस्था है। गरीबों का बुरा हाल है। सर्दी और ठंड से लोग बेबस हैं।
उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं और कई सामाजिक संगठनों ने गरीबों को कंबल बांटे लेकिन सरकार की तरफ से कहीं कोई कंबल वितरण और सर्दी से बचाव का कोई प्रभावी कार्य नहीं हुआ। सरकार गरीबों को लेकर संवेदनहीन बनी हुई है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार चरम पर है।

स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त है। इलाज के अभाव में मरीजों की जान जा रही है। सरकार की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हो रहा है। हालत लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। भाजपा सरकार ने सब व्यवस्थाओं को बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकार गरीब विरोधी, किसान विरोधी, नौजवान विरोधी है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को उसके अहंकार का जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *