गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी हुई लाँच

जयपुर : दुनिया के हीरा उद्योग में अग्रणी हरि कृष्‍णा ग्रुप का हिस्‍सा किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी शुक्रवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में भैरूलाल रामप्रकाश ज्वैलर्स में लाँच हुई।
इस अवसर पर ज्वैलर्स के रामप्रकाश प्रजापत ने कहा “किसना हमें एक मंच के तहत मूल्यवान आभूषण बेचने एवं नवीन ग्राहकों के साथ जुड़ने और नेटवर्किंग बढ़ाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करती हैं। जिसमें अपने उपभोक्ताओं को एक साल तक आभूषण बीमा, वापसी पर 90 प्रतिशत मूल्य, 95 प्रतिशत एक्सचेंज के साथ लाइफटाइम पॉलिशिंग जैसी सुविधाएं प्रदान करती है। अतः आभूषण के प्रति बेहद लगाव एवं उचित मूल्य में नए नए डिजाइंस को खोजने वाले ग्राहकों के लिए शानदार अवसर भी है जिन्हे बेहतर अनुभव के साथ मनपसंद आभूषण खरीदने में आसानी होती है।
ज्वैलर्स के सूरज एवं अर्जुन प्रजापत ने कहा कि यहां पारम्परिक से लेकर समकालीन एवं ट्रेंडी डिजाइनों को शामिल किया है अतः जो लोग आभूषणों में कुछ नवीनतम रुझान रखते है उनके लिए यह उत्कृष्ट अवसर है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि भैरूलाल रामप्रकाश ज्वैलर्स बेहतरीन एवं आकर्षक डिजाइंस के उच्च गुणवत्ता वाले आभूषण उपभोक्ताओं को प्रदान करेगा। वर्ष 2005 में लॉन्‍च हुए किसना के आज 28 राज्‍यों में साढ़े तीन हजार से अधिक दुकानें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *