गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया सात पैसे मजबूत

मुंबई : केंद्रीय बैंकों के ब्याज दर में कटौती शुरू करने की संभावना कमजोर पड़ने से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में तेजी आने के बावजूद स्थानीय स्तर पर बिकवाली होने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सात पैसे की बढ़त के साथ 83.06 रुपए प्रति डॉलर हो गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.13 रुपए प्रति डॉलर रहा था।
शुरूआती कारोबार में रुपया 83.13 रुपए प्रति डॉलर पर सपाट खुला और सत्र के दौरान आयातकों और बैंकरों की लिवाली के दबाव में 83.16 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली से समर्थन पाकर यह 83.06 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा और इसी स्तर पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *