गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में रात के तापमान में सुधार हुआ

श्रीनगर : कश्मीर में रात के तापमान में सुधार हुआ है हालांकि यह अभी भी हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है। प्रदेश में 26-31 जनवरी के दौरान हल्का हिमपात होने के आसार हैं, जिससे कश्मीर में लंबे समय से जारी शुष्क दौर खत्म होने का अनुमान है। कड़ाके की ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि जिसे ‘चिल्लई कलां’ के नाम से जाना जाता है, अगले 10 दिनों में समाप्त हो रही है और अब तक कश्मीर घाटी में कहीं भी व्यापक हिमपात भी नहीं हुआ है। घाटी के सभी मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है।
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे था। दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शुक्रवार के 6.3 डिग्री के मुकाबले शून्य से 5.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 5.5 डिग्री नीचे था।
जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान पिछली रात 5 डिग्री के मुकाबले 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू क्षेत्र के बनिहाल में तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर में गुरुवार से बारिश शुरू होने के अनुमान है, क्योंकि 25 जनवरी को अलग-अलग ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्का हिमपात होने के आसार है। वहीं 26 से 28 जनवरी तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *