गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोटक बैंक का मुनाफा 8 प्रतिशत बढ़ा

मुंबई : निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने दिसंबर 2023 में समाप्त तिमाही में 3005 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 2792 करोड़ रुपये की तुलना में 8प्रतिशत अधिक है। बैंक ने आज शेयर बाजार को बताया कि 31 दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय 6553 करोड़ रुपये रही है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है।
बैंक द्वारा विभिन्न मदों के लिए प्रावधानों में भारी वृद्धि देखी गयी है। तीसरी तिमाही में इस मद में 579 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जबकि एक वर्ष पहले तीसरी तिमाही में यह राशि 149 करोड़ रुपये थी। बैंक का सकल एनपीए इस तिमाही में 1.73 प्रतिशत रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 1.90 प्रतिशत रहा था। इस दौरान शुद्ध एनपीए 0.34 प्रतिशत रहा है जबकि एक वर्ष पहले यह 0.43 प्रतिशत रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *