गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोम के दीपक करेंगे अयोध्या को रोशन

बाराबंकी : प्रभुश्रीराम की नगरी अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को होने जा रहे प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में इस नगरी को बाराबंकी के बने मोम के दीपक रोशन करेंगे। इसको लेकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आर्डर पर तैयार किए गए एक लाख दीपक अयोध्या धाम भेजा गया है । मधुमक्खी द्वारा जमा की जाने वाले प्राकृतिक मोम से चैनपुरवा कायाकल्प फाउण्डेशन ने आर्डर मिलने के बाद एक लाख मोम के दिए तैयार कराए है ।

इस काम को लेकर बाराबंकी में मधुमक्खी पालन के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। उसके बाद उनके द्वारा आकर्षक डिजायन में मोम के दिए बनाकर उनकी पैकिंग की गई। प्राण-प्रतिष्ठा पर इन दीपकों से अयोध्या नगरी रोशन हो इसके लिए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार झा व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने मोम के दीपक से लदे वाहन को अयोध्या धाम भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *