गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उदयपुर में पहली बार हाफ मैराथन 25 फरवरी को

उदयपुर : राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर में फिट है तो हिट है समूह द्वारा आगामी 25 फ़रवरी को पहली बार हाफ मैराथन का आयोजन किया जायेगा जिसमें शहर सहित देशभर से करीब एक हजार धावकों के भाग लेने की संभावना है। समूह संस्थापक नितिन त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 21 किमी, 10 किमी, पांच किमी और तीन किमी वर्ग की दौड़ होगी। दौड़ पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों को टी शर्ट, मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किये जायेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिये टाउनस्क्रिप्ट वेब साइट पर आवेदन किया जा सकता है।
स्थानीय आयोजक राधा गोस्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिये सभी आरंभिक तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। दौड़ का ट्रैक, प्रशासन से अनुमति जैसे विषयों पर कार्य हो चुका है। प्रतियोगिता प्रातः पाँच बजे आरंभ होगी। फ़तेहसागर झील और इससे जुड़े रास्तों पर प्रतियोगिता की तैयारियाँ आरंभ हो चुकी हैं। शहर की कई स्वयंसेवक संस्थायें और समूह प्रतियोगिता से जुड़ रहे हैं। बाहरी शहरों से आने वाले प्रतिभागियों के आने से देश में उदयपुर शहर की छवि एक स्वास्थ्य प्रेमी शहर के रूप में उभरेगी, युवा पीढ़ी उदयपुर के प्रति और आकर्षित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *