अहमदाबाद : भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को अहमदाबाद स्थित सेवी स्वराज स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित दो दिवसीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स कम्पीटिशन का शुभारंभ किया। पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘खेलेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया और आगे बढ़ेगा इंडिया’ के मंत्र को चरितार्थ करने के लिए इस कम्पीटिशन का आयोजन करने पर प्रोग्रेसिव स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन को अभिनंदन दिया। यह कम्पीटिशन प्रोग्रेसिव स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन की ओर से आयोजित की गई है। इस दो दिवसीय खेल-कूद स्पर्धा में लगभग छह खेलों में करीब 1800 विद्यार्थी भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री ने इस कम्पीटिशन में भाग ले रहे विद्यार्थियों-खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कम्पीटिशन में जब बड़ी संख्या में विद्यार्थी भाग ले रहे हैं, तब प्रत्येक विद्यार्थी-खिलाड़ी को किसी को हराने के लिए नहीं, बल्कि जीतने की नीयत के साथ खेलना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2036 में आयोजित होने वाली ओलंपिक गेम्स का आयोजन गुजरात में हो इसके लिए गुजरात ने तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। उन्होंने ओलंपिक तैयारियों का विवरण भी दिया।
इस अवसर पर पद्म श्री, अर्जुन पुरस्कार तथा मेजर ध्यानचंद्र पुरस्कार विजेता गीत सेठी ने उपस्थित विद्यार्थियों को प्रोत्साहन प्रदान करते हुये कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी-विद्यार्थी को जिस स्पोर्ट्स में रुचि है, उस स्पोर्ट्स से बहुत प्रेम करना चाहिए और उस खेल में निश्चित रूप से आगे बढ़ना चाहिए। प्रत्येक विद्यार्थी को हार्डवर्क के साथ अपने टैलेंट का उपयोग निश्चित रूप से करना चाहिये।
श्री सेठी ने कहा, “ यदि आप अपना टैलेंट दिखाने में सक्षम नहीं बनेंगे, तो आपका वह टैलेंट निरर्थक हो जाएगा।” इस दो दिवसीय खेल-कूद स्पर्धा में लगभग छह खेलों में करीब 1800 विद्यार्थी भाग लेंगे। इस कम्पीटिशन के उद्घाटन अवसर पर प्रोग्रेसिव स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन से जुड़े जिगर शाह, विवेकभाई कपासी तथा 21 से अधिक स्कूलों के आचार्य, शिक्षक, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
पटेल ने इंटर स्कूल स्पोर्ट्स कम्पीटिशन का किया उद्घाटन
