गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किन्नौर में भूकंप के झटके

शिमला : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। भूकंप शनिवार अपराह्न करीब 2ः35 बजे आया और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.0 आंकी गई। भूकंप का केंद्र लिप्पा खास (मूरंग) में जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित था। तीव्रता कम होने के चलते हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *