गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सारंग ने किया राज्य घुड़सवारी अकादमी का अवलोकन

भोपाल : मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी का अवलोकन किया। सारंग ने यह भी निर्देश दिये कि 10 साल की कार्य योजना में जो भी अधोसंरचना, प्रशिक्षण, प्रतियोगिता और संसाधन की आवश्यकता हो को 10 साल कार्य योजना में समाहित किया जाये। खेलो को बढाने के लिए जो भी संसाधन लगेंगें उन्हें उपलब्ध कराया जायेगा। खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता ने राज्य घुडसवारी अकादमी के बारे विस्तार से बताया।

खेल मंत्री ने सबसे पहले अस्तबल का निरीक्षण किया। इसके बाद शो-जम्पिंग एरीना, ड्रेसाज एरीना, निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इन्डोर एरीना हॉस्टल बिल्डिंग आदि का निरीक्षण किया। राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने शो जम्पिंग का प्रदर्शन किया।
हाल ही में बैंगलोर में हुई जूनियर नेशनल घुडसवारी प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों ने श्री सारंग से भेंट की। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक, बूसान एशियन गेम्स के सिल्वर मेडलिस्ट केप्टन भागीरथ ने पदक विजेता खिलाड़ियों से परिचय कराया। उन्होंने बताया कि बैंगलोर जूनियर नेशनल में राज्य घुडसवारी अकादमी के खिलाड़ियो ने शानदार प्रदर्शन करते हुये 05 स्वर्ण, 04 रजत और 03 कांस्य पदकों के साथ कुल 12 पदक अर्जित किये। केप्टन भागीरथ ने अकादमी के स्टार खिलाड़ी फराज खान, राजू सिंह, भोलू परमार को खेल मंत्री श्री सारंग से मिलवाया और उनकी उपलब्धियों से अवगत कराया।
खेल मंत्री ने शो-जम्पिंग का प्रदर्शन के बाद विभागीय अधिकारियों से चर्चा करते हुये स्कूल और कॉलेज के बच्चों को योजना बनाकर घुड़सवारी और शूटिंग खेल से जोड़ने के प्रयास पर बल दिया। उन्होंने बताया कि इन बच्चों के जुड़ने से इस खेल का लोकव्यापीकरण होगा और विभाग को ज्यादा से ज्यादा प्रतिभावान खिलाड़ी मिलेंगें जो प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से चर्चा के दौरान घुड़सवारी खेल के लोकव्यापीकरण के लिए 10 साल की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये।
घुडसवारी अकादमी के निकट गोल्फ ड्रायविगं रेंज का श्री सारंग ने अवलोकन किया। संचालक खेल ने गोल्फ रेंज की पे एण्ड प्ले योजना से अवगत कराया। गोल्फ रेंज में श्री सारंग ने गोल्फ पर अपन हाथ भी अजमायें। उल्लेखनीय है कि घुडसवारी अकादमी पर विश्व स्तरीय इन्डोर एरीना, स्टॉफ क्वार्टर और नवीन अस्तबल का भी निर्माण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *