गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अपराध नियंत्रण में झुंझुनू जिला राज्य में 13वें स्थान पर

झुंझुनू : राजस्थान में झुंझुनू जिला अपराध नियंत्रण में 13वें स्थान पर रहा है जबकि संभाग में दूसरे स्थान पर रहा है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी वर्ष 2023 की आईटीएसएसओ की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। इससे पहले वर्ष 2022 में झुंझुनू की स्थिति बेहद चिंताजनक थी। तब झुंझुनू जिला प्रदेश में 27 वें स्थान पर था। लेकिन वर्ष 2023 का आंकड़ा अच्छा है। वर्ष 2023 में झुंझुनू जिले में महिला अत्याचार एवं पॉक्सो से जुड़े 150 मामले दर्ज हुए थे। जिसमें 137 मामलों का झुंझुनू पुलिस ने निपटारा कर दिया था। यानी 90.7 प्रतिशत मामलों का निपटारा किया गया था। इनमें सबसे ज्यादा झुंझुनू कोतवाली थाने में 20 एवं सूरजगढ़ थाने में 19 मामले आए।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से प्रदेश एवं जिलों की रैंकिंग जारी की गई है। ये रैंकिंग ज्यादती एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में की गई पुलिस की कार्रवाई और उसके निबटारे के साथ ही पीड़ित पक्ष की संतुष्टि के आधार पर जारी की गई है। झुंझुनू के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र बिश्नोई ने बताया कि थाना में शिकायत दर्ज होने के बाद दो महीने में निस्तारण के आदेश दे रखे हैं। मुकदमें सही समय पर दर्ज कर उनका निस्तारण समय पर करने का प्रयास रहेगा। पेंडिंग मामलों पर भी फोकस करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *