जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सरायखाजा थाना क्षेत्र में शाहगंज रोड़ पर स्थित जपटापुर बाजार में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने मां और बेटे को कुचल दिया जिससे मौके पर दोनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जिले में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर निवासी चंदा देवी (50) अपने पुत्र अमित (12) के साथ आज सुबह साढ़े सात बजे सड़क पर कर रही थी । इसी दौरान शाहगंज की तरफ से तेज रफ्तार में जौनपुर आ रही कार ने दोनों को कुचल दिया जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां और बेटे के शव को लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है, पुलिस फरार स्कॉर्पियो कार की तलाश में जुटी है।
