गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शहरों और गांवों में धार्मिक आयोजन आयोजित हों

ग्वालियर : नरेंद्र सिंह तोमर ने आज कहा कि पांच सौ वर्षों बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर की अभिलाषा पूर्ण हो रही है और 22 जनवरी को शहरों और गांवों में सभी नागरिकों को धार्मिक आयोजन में शामिल होना चाहिए। तोमर ने यहां मीडिया से चर्चा में कहा कि पांच सौ वर्षों से देश के करोड़ों लोगों की यह अभिलाषा थी कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बने। यह अभिलाषा पूर्ण होने जा रही है। अनेक साधु-संतों, समाज सेवियों औऱ कारसेवकों के बलिदान के बाद यह दिन देखने को मिला है, यह ईश्वर की बड़ी कृपा है।

तोमर ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर को अस्तित्व में लाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महत्वपूर्ण योगदान है। वे उनका हृदय से अभिनंदन करना चाहते हैं। श्री तोमर ने नागरिकों से अपील की है कि वे 22 जनवरी को अपने शहर और गांव में धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर श्रीराम मंदिर उत्सव में सहभागिता सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *