गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली कूच को लेकर किसानों की गांव खारिया में हुई बैठक

सिरसा : केंद्र सरकार की कथित वायदाखिलाफी के विरोध में किसानों ने आगामी 13 फरवरी को दिल्ली कूच करना है। इसी को देखते हुए गांव खारिया में किसानों की गांव के सरपंच, पूर्व सरपंच, ब्लॉक मेंबर और पैक्स के मेंबरों की उपस्थिति में किसानों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पुरानी कमेटी की अगुवाई में ही किसान दिल्ली कूच में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेंगे।
गांव के सरपंच तेग बहादुर पूनियां ने बताया कि खरीफ -2023 का बीमा प्रीमियम 31 जुलाई 2023 को किसानों के बैंक खाते से काट लिया गया था, अब छह महीने बाद वह बीमा प्रीमियम वापस दिया जा रहा है। सिर्फ सरकारी बैंकों के आंकड़ों के अनुसार 16839 किसानों का बीमा प्रीमियम एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के पास चला गया है, लेकिन बीमा पॉलिसी जारी नहीं हुई है। कोई 21661 किसानों का 11.98 करोड़ रुपए बैंकों ने किसानों से काटकर अभी तक अपने पास रखा हुआ है।

बीमा कंपनी व बैंकों की साजिश के तहत किसानों के साथ ऐसा किया जा रहा है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस मौके पर सुरेंद्र पेंसिया, राजेंद्र करीर, जोगिंद्र नैन, अमन नैन, चुन्नीलाल पूनियां, सुभाष पूनियां, सुरेंद्र निमीवाल, उग्रसैन निमीवाल, रामसिंह जेलदार, सुभाष बांदर, आत्माराम ढुकिया, प्रदीप न्यौल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *