बरेली : अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बरेली में रविवार को कई समारोह आयोजित किये गये और शाम के समय राम गंगा तट पर भव्य आरती का आयोजन किया गया, इस बीच इन सभी आयोजनों को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। बरेली में सोमवार सुबह से लेकर शाम तक होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा बल जगह-जगह तैनात कर दिए गए हैं ।शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई होगी। ड्रोन कैमरा ,डॉग स्क्वाड और खुफिया तंत्र सक्रिय है।सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है।
प्रशासन ने कहा है कि लोग शांति व्यवस्था बना रखे अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन जरूरत होने पर रासुका लगाने से हिचकेगा नहीं। जिला प्रशासन का पूरा अमला हर संवेदनशील स्थल पर पैनी नज़र बनाए हुए हैं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन अपने स्तर से कानून व्यवस्था को बेहतर बनायें हुए हैं, जिला प्रशासन हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं,। बरेली अब कर्फ्यू वाला शहर नहीं है, यहां अमन पसंद लोगों की संख्या ज्यादा है , जनता विकास चाहती है।। भड़काऊ बयान देने या सामग्री पोस्ट करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।अराजकता फ़ैलाने वालों के खिलाफ बहुत सख्त कार्रवाई होगी, जिसमें रासुका लगाने में प्रशासन पीछे नहीं रहेगा।
रामगंगा तट पर भव्य आरती का आयोजन बरेली में अमन चैन का सिग्नल देती है। रविवार सुबह से बरेली जंक्शन स्टेशन, सिटी स्टेशन पर लगातार चेकिंग का अभियान जारी है। ट्रेनों में भी लगातार चेकिंग की जा रही है जीआरपी और आफ की संयुक्त कार्रवाई स्टेशन पर चल रही है, हर सवारी के आने-जाने पर पुलिस की सख्त निगाह है।
सोमवार को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान बरेली में भी पुलिस अलर्ट पर है। शहर की मिश्रित आबादी वाली बस्तियों में पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है। बसों में भी लगातार चेकिंग की जा रही है। ड्रोन उड़ाकर गलियों से लेकर घर की छतों का हाल देखा जा रहा है। रास्ते में पड़े अनावश्यक पत्थरों को हटवाया गया है। बारादरी और कोतवाली पुलिस ने भी अपने क्षेत्र में इसी तरह अभियान चलाया।
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि शहर के साथ ही देहात के थानों में तैनात पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। रविवार को सभी थानों में आयोजकों के साथ अफसरों की बैठक की गई हैं। सोशल मीडिया को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे अव्यवस्था न हो। सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। भड़काऊ बयान देने या सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। गणतंत्र दिवस को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।
