गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नीतीश ने नवनिर्मित अनुमंडलीय अस्पताल का किया लोकार्पण

पटना : नीतीश कुमार ने खगड़िया जिला के गोगरी में 15 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित अनुमंडलीय अस्पताल का आज लोकार्पण किया। कुमार ने रविवार को लोकार्पण के बाद अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। 100 शय्या वाला यह अनुमंडल अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस अस्पताल का भवन भूकंपरोधी है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, विधायक डॉ. संजीव कुमार सिंह एवं पन्ना लाल पटेल, विधान पार्षद राजीव कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक संजय सिंह, खगड़िया के जिलाधिकारी अमित कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
सूरज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *