गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल के मैदानी जिलों में घने कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों में शनिवार को घना कोहरा छाया रहा। कांगड़ा और ऊना के कई क्षेत्रों में शीतलहर चल रही है। ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर और सोलन के कई क्षेत्रों में रविवार को भी घना कोहरा पड़ने का ‘येलो अलर्ट’ जारी हुआ है।
शनिवार को राजधानी शिमला सहित पहाड़ी क्षेत्रों में धूप खिली। शुक्रवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में 26 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान धूप खिलने से अधिकतम पारा चढ़ने के आसार हैं। कई जिलों में दिन के 12 बजे तक भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हो रहे हैं।
शनिवार को राजधानी शिमला में सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे। दोपहर बाद शहर में मौसम पूरी तरह साफ हो गया। मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय घना कोहरा पड़ा। इससे कई जगह दृश्यता 100 मीटर से भी कम रही। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय लोगों की घरों से आवाजाही कम हो गई है। कोहरा पड़ने से मौसम में भी ठंडक बढ़ गई है।
शनिवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान भी शुक्रवार के मुकाबले से दो से तीन डिग्री कम रहा। शनिवार को सोलन में अधिकतम तापमान 18.5, सुंदरनगर में 18.3, मंडी में 18.2, डलहौजी में 17.8, भुंतर में 17.6, धर्मशाला में 17.0, चंबा में 16.9, कांगड़ा-ऊना में 13.5, शिमला में 12.0, मनाली में 11.5, कल्पा में 8.9, कुकुमसेरी में 7.6, नारकंडा में 7.5, समदो में 6.5 और केलांग में 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कुकुमसेरी- 11.3, समदो- 6.5, कल्पा- 3.4, मनाली- 0.4, भुंतर- 0.2, मंडी- 0.9, सोलन- 1.3, कांगड़ा- 2.5, डलहौजी- 2.8, शिमला- 3.0, ऊना- 5.0 और धर्मशाला का 5.2 डिग्री सेल्सियस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *