गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

भरतपुर : राजस्थान में भरतपुर के अटलबन्द थाना क्षेत्र में पुलिस एवं डीएसटी टीम की सयुक्त कार्यवाही में पांच माह से फरार 15 हजार रुपये का ईनामी, टॉप-10 अपराधी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश अनुज गुर्जर (21) निवासी सूपा थाना रुदावल पर आरोप है कि उसने योगेश जाटव निवासी अनाह गेट बजरिया पांच अगस्त 2023 को व्हाट्सएप कॉल करके रंगदारी माँगते हुए धमकी दी कि या तो दो लाख रुपये दो नहीं तो बहुत जल्द गोली मारकर सिलटा दिया जावेगा।
आरोपी उसी रात करीब 10 बजे अपने साथ 10-12 बदमाशों को लेकर आया एवं योगेश के घर का जंगला एवं छत से पानी निकलने का पाईप तोड दिया एव हवाई फायर करते हुये उसे जान से मारने की धमकी देकर गये कि अगर दो दिन के अन्दर दो लाख रुपये नहीं दिये तो इस दुनिया में नहीं रहेगा। आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न पुलिस थानों में हत्याए लूट एवं रंगदारी मांगने के सात मुकदमे दर्ज है। वह पूर्व में भी डॉक्टर दम्पत्ति की हत्या करने के मामले में भी जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *