पठानकोट : पंजाब के पठानकोट के हजिला प्रबंधकीय परिसर में लगा सौ फुट ऊंचा पोल पिछले छह वर्षों से राष्ट्रीय ध्वज की बाट जोह रहा है। जिला पठानकोट के तत्कालीन युवा जिला उपायुक्त अमित कुमार ने साल 2017 में जिला प्रबंधक परिसर में 100 फुट ऊँचा तिरंगा लगवाने की एक योजना बनाई थी। इस योजना के क्रियान्वित करने के लिये शहर के प्रमुख समाज सेवकों की जन कल्याण सेवा समिति नाम की एक संस्था बनायी, जिसके सहयोग से जिला प्रबंधक परिसर में 100 फुट ऊँचा तिरंगा लगवाने का काम शुरू किया , लेकिन यह योजना पूरा होने से पहले ही अमित कुमार का स्थानांतरण जिला गुरदासपुर के जिला उपायुक्त के तौर पर हो गया।
पठानकोट में उनके स्थान पर उनकी ही पत्नी नीलिमा ने पठानकोट के जिला उपायुक्त का पदभार संभाल लिया, उन्होंने अमित कुमार द्वारा शुरू किये इस प्रोजेक्ट को पूर्ण करते हुये नौ अगस्त 2017 को यह 100 फुट का ध्वज जिला प्रबंधकी परिसर में फहरा दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ महीनों तक यह 100 फुट का तिरंगा शान से लहराता रहा लेकिन इसके बाद 100 फुट का पोल ( डंडा ) तो वही खड़ा रहा लेकिन झंडा ( तिरंगा ) गायब हो गया, और पिछले छह वर्षों से यह पोल (डंडा) आज तक अपने लिए तिरंगे को तरस रहा है। इस का सबसे लोमहर्षक पहलू तो यह है, की भारतीय जनता पार्टी , कांग्रेस, सी पी आई, सी पी आई (एमएल) जैसी राष्ट्रीय पार्टियों के नेता और सरकार के उच्च अधिकारी इस परिसर में आते रहते हैं। पंजाब के मौजूदा केबिनट मंत्री भी अपना पदभार ग्रहण करने के पश्चात कई बार इस परिसर में बैठकें कर चुके हैं। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित भी इस परिसर में पधार चुके हैं।
छह वर्षों से तिरंगे को तरस रहा सौ फुट ऊंचा पोल
