गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सोनु निगम ने गाया श्रीराम का भजन

अयोध्या : बॉलीवुड के जानमाने पार्श्वगायक सोनु निगम ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्रीराम का भजन गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम भक्तों का करीब 500 साल का इंतजार आज खत्म हो गया। भगवान श्री राम अब अयोध्या में विराजमान हैं।अयोध्या में रामलला के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए कई फिल्मी सितारे रामनगरी अयोध्या पहुंचे।सोनू निगम ने अपनी मधुर आवाज में ‘राम सिया राम’ गाना गाया।इस शुभ दिन पर सोनू निगम ने चौपायां गाकर सभी का दिल छू लिया। उनकी मधुर आवाज सुनकर वहां मौजूद सभी राम भक्त भक्ति में लीन हो गए।उन्होंने ‘राम सिया राम’ गाना के साथ राम मंदिर के माहौल को और भी भक्तिमय कर दिया। सोनू निगम ने अयोध्या में राम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह एक भावनात्मक क्षण था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *