गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोहन यादव से मुलाकात की प्रहलाद जोशी ने

भोपाल : मोहन यादव से आज यहां केंद्रीय खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने मुलाकात की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जोशी ने यहां मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर यादव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुयी। जोशी यहां राज्य के खनन मंत्रियों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए आए हैं। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने यहां कुशाभाऊ ठाकरे कांफ्रेंस हॉल पहुंचकर सम्मेलन में शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *