गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक से 79 किलोग्राम गांजा बरामद

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रक से 79 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कल मिली एक सूचना पर महाराजपुर इलाके में लक्ष्मणपुल के पास एक ट्रक को रोक कर तलाशी ली गई। ट्रक में पेपर के बंडल ले जाए जा रहे थे। इन बंडलों के नीचे से 79 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। जब्त गांजा का बाजार मूल्य लगभग 8 लाख रुपए है।
इस मामले में ग्वालियर के वीरपुर बांध के पास स्थित गिरवाई के निवासी ट्रक चालक देवेन्द्र बघेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जब्त गांजे को ट्रक द्वारा आंध्रप्रदेश से लाया जा रहा था। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *