गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राहुल की यात्रा पर हमले के विरोध में कांग्रेस ने किया मौन सत्याग्रह

अजमेर : राहुल गांधी की भारत जोड़ाे न्याय यात्रा पर असम के उत्तरी लखीमपुर में हमले के विरोध में राज्यव्यापी मौन सत्याग्रह के तहत राजस्थान के अजमेर में भी मौन सत्याग्रह आयोजित किया गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्टेशन रोड गांधी भवन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति के नीचे दिये गये धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने हिस्सा लिया।
मसूदा के पूर्व विधायक राकेश पारीक ने तीखा प्रहार करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धर्म की ठेकेदार बनी हुई है, ईश्वर इन्हें सद्बुद्धि दे। कांग्रेस सभी धर्मों-जातियों को साथ लेकर चलती है लेकिन भाजपा की एकतरफा मुहिम देश को बांट रही है।
प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष नसीम अख्तर इंसाफ ने कहा कि श्री गांधी की यात्रा पर हमला और गाड़ियों के कांच आदि तोड़ना लोकतंत्र की हत्या है। अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा जितना श्री गांधी के रास्ते की बाधा बनेगी, श्री गांधी और कांग्रेस उतनी मजबूत ही होगी।
अजमेर शहर अध्यक्ष विजय जैन ने हमले की कठोर शब्दों में निन्दा करते हुये कहा कि देश की जनता समझ रही है। न्याय यात्रा पर हमले से विरोधियों के मंसूबे पूरे नहीं होंगे। मौन सत्याग्रह धरने पर अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पार्षद, पदाधिकारी एवं अग्रिम संगठनों से जुडे़ लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *