गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अधेड व्यक्ति ने की आत्महत्या

भरतपुर : राजस्थान में डीग जिले के कुम्हेर थाना क्षेत्र के बरताई गांव में मंगलवार को एक अधेड व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार अधेड व्यक्ति द्वारा श्मशान घाट के पास पेड़ से फंदा लगाने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया। मृतक व्यक्ति की पहचान बरताई गांव निवासी 46 वर्षीय देवेंद्र कुमार उर्फ पायलट के रूप में हुई है।

मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में अपनी आत्महत्या के लिये एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को जिम्मेदार बताया है जहां वह डंपर (हाईवा) पर 16 हजार रुपये की मामूली सी पगार पर ड्राइवर की नौकरी करता था। उसे 20 जनवरी को मामूली सी गलती पर नौकरी से टर्मिनेट कर घर भेज दिया गया था। मृतक के परिजनों ने पुलिस में सुसाइड नोट के आधार पर भरतपुर में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 21 स्थित जीए इंफ्राट्रक्चर पारुल कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ परिवाद पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *