गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एक युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

हिसार : हरियाणा में हिसार जिले के तलवंडी राणा गांव में गौशाला के पास मंगलवार एक युवक द्वारा अपनी कार में सुसाइड करने का मामला सामने आया है। युवक ने खुद को अवैध असलहे से ठोडी के नीचे गोली मारी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी । सूचना पाकर मौके पर सदर थाना पुलिस पहुंची और शव हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक की पहचान मनजीत उर्फ धोलिया गुर्जर (26) के रूप में की गयी है। पुलिस को युवक के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने लिखा है कि वह अपने जीवन से दुखी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *