मुंबई : शेयर बाजार के करीब डेढ़ प्रतिशत तक लुढ़कने के साथ ही आयातकों और बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 10 पैसे की गिरावट लेकर 83.17 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.07 रुपये प्रति डॉलर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया तीन पैसे गिरकर 83.10 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान लिवाली होने से 83.17 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़का और इसी स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बिकवाली होने से यह 83.06 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा।
