गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लुटेरो की गोली से सब-इंस्पेक्टर घायल

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में कार लूट कर भागने वाले कुछ अज्ञात बदमाशों ने पीछा कर रही पुलिस पर गोलियां चला दी जिसमें एक दरोगा सीने में गोली लगने से घायल हो गये। घायल दरोगा को नजदीक के एक अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें गाजियाबाद के मैक्‍स अस्‍पताल के लिये रेफर कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एचआर गार्डन मंडप के पास से मंगलवार तड़के करीब सवा तीन बजे बुलंदशहर जिले के खुर्जा निवासी सोनू सैनी की कार लूट ली गई। सूचना पर हाईवे पर तैनात पुलिस उप निरीक्षक मुनेश सिंह ने कुछ सिपाहियों के साथ जीप से लूटी गई कार का पीछा किया।
बताया गया है कि पुलिस टीम ने पीछा करके बदमाशों में से एक को पकड़ लिया जबकि चारों तरफ से घिरता देखकर बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दी। एक गोली दरोगा मुनीश के सीने में लगी जिससे वह घायल हो गये। सभी बदमाश कार छोड़कर फरार होने में कामयाब रहे। दरोगा मुनेश सिंह कसाना गांव बलिकापुरा, थाना चिरहाट आगरा के रहने वाले हैं और एक साल पहले ही वह गाजियाबाद से मेरठ आए थे। जबकि गाजियाबाद में वह एसओ भोजपुर रहे हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि कार के अंदर से पुलिस पर गोलियां चलाने वाल तीनों बदमाश कार छोड़कर फरार हो गये। उन्होंने बताया कि बदमाशों की पकड़ धकड़ के लिये चार पुलिस टीमों को लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *