गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी ‘आप’

नई दिल्ली : भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) सभी सीटों पर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी। मान ने आज संवाददाताओं से कहा,“ पंजाब में हमारा कांग्रेस से कुछ नही है।‘आप’ पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतेगी। देश में पंजाब बनेगा हीरो।” उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यह उनका काम है।उन्होंने कहा कि हो सकता है कि पश्चिम बंगाल में सीटों के बंटवारे को लेकर सुश्री बनर्जी की कोई बात चल रही हो लेकिन पंजाब में ‘आप’ अकेले चुनाव लड़ेगी। बनर्जी के लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा के बाद ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बंगाल में सीट बंटवारा जटिल है लेकिन सुलझा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *