गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इटावा में बुजुर्ग की हत्या

इटावा : उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के चौबिया क्षेत्र में एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि क्षेत्र के गांव मुगलपुरा निवासी लियाकत हुसैन (55) उर्फ दुर्रे की बीती रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई जब वह गांव के बाहर अपने निर्माणाधीन मकान में गहरी नींद में थे। सुबह उसकी पुत्री निशा चाय के लिए बुलाने ग‌ई तब,उनका रक्तरंजित शव देखा। परिजनों के मुताबिक किसी से कोई दुश्मनी का मामला नही है और न ही किसी पर शक की आशंका है। उन्होने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर हत्यारे की सुरागकशी में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *