गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कमलनाथ ने कानून व्यवस्था की स्थिति पर उठाए सवाल

भोपाल : कमलनाथ ने आज राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल उठाए हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि उज्जैन में भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी की हत्या की खबर ने राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। छिंदवाड़ा और सिवनी में पुलिस कर्मियों की हत्या और रतलाम में थाने से टीआई की जीप चोरी होने के बाद अब मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में भाजपा नेता की ही हत्या होना प्रदेश के हालात बयान करते हैं। कमलनाथ ने लिखा है, “मैं मुख्यमंत्री जी से अनुरोध करूंगा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सार्थक कदम उठाएं और अपराधियों को कड़ी सजा देकर मध्यप्रदेश को सबके लिए सुरक्षित प्रदेश बनाने की दिशा में काम करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *