गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हाइटेंशन तार की चपेट में आकर विद्युतकर्मी की मौत

गोंडा : उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के इटियाथोक थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत तारी परसोहिया स्थित ट्यूबल के पास शनिवार को हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक विद्युतकर्मी की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इटियाथोक थाना क्षेत्र की पंचायत तारी परसोहिया के राजस्व ग्राम वीरपुर सूबेदार निवासी कृष्ण कुमार (32) ट्यूबल के पास बिजली लाइन की मरम्मत कर रहा था कि अचानक खंभे से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया।जिससे मौके पर उसकी मृत्यु हो गयी। इस सिलसिले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *