जालंधर : पंजाब के जालंधर में पुलिस ने शनिवार को मॉडल टाउन में एक स्नैचिंग की घटना में शामिल दो झपटमारों को गिरफ्तार किया। पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा ने शनिवार को बताया कि 22 जनवरी 2024 को मॉडल टाउन मार्केट जालंधर के पास स्नैचिंग की एक घटना घटी थी। उन्होंने बताया कि झपटमारों ने एक महिला का पर्स चुरा लिया, जिसमें सोने के आभूषण और 10,000 रुपये की नकदी थी।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि यह बात सामने आया है कि वारदात को नीले रंग की एक्टिवा स्कूटर पर सवार दो युवकों ने अंजाम दिया है। श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि यह बात उजागर हुई थी कि एक्टिवा सवार ने भूरे रंग की हुडी पहनी हुई थी और पीछे बैठे व्यक्ति ने काले रंग की हुडी पहनी हुई थी।
इसके बाद, पुलिस आयुक्त ने कहा कि युवकों की पहचान के बारे में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अपना तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद उन्हें कूल रोड पर पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान रजत रेहल पुत्र स्व. रेशम सिंह निवासी गढ़ा जालंधर और अमित पुत्र सुखदेव सिंह निवासी प्रीत नगर जालंधर के रूप में हुई है। शर्मा ने बताया कि आरोपियों से एक एक्टिवा, सात लेडीज हैंडबैग, तीन लेडीज पर्स, एक चाकू और एक छुरी बरामद की गयी है।
हथियारों के साथ दो झपटमार गिरफ्तार
