गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

भिण्ड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले में हत्या के मामलें में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुरपुरा थाना क्षेत्र के कोषाण गांव में 18 जनवरी को रामभरोसे कुशवाह की हत्या के मामले में ओमप्रकाश और विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में एक आरोपी सुनील फरार है। इन आरोपियों ने घटना के दिन रामभरोसे को शराब पीलाने के बहाने बुलाकर उसकी हत्या कर दी और शव को गड्डा खोदकर गाड़ दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर खुदाई करके शव को जमीन से निकलवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *