गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राहुल को कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालना चाहिए

भोपाल : रामदास अठावले ने आज तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के स्थान पर “कांग्रेस जोड़ो यात्रा” निकालना चाहिए। अठावले ने यहां प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मीडिया कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्री गांधी को कांग्रेस पार्टी को जोड़ने की चिंता करना चाहिए। भारत जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि अब श्री मोदी के “विकास का रथ” कोई नहीं रोक सकता है। हम सब लोग उस रथ के ऊपर बैठे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दल 400 से अधिक सीटों पर विजय हासिल कर फिर से सरकार बनाएंगे।
श्री अठावले ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर की परिकल्पना प्रधानमंत्री श्री मोदी, भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सकारात्मक सोच की वजह से साकार हुयी है और मंदिर में रामलला भी विराजमान हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण में बाधा डालने का काम किया था और उसके नेताओं ने मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आमंत्रण ही ठुकरा दिया।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि श्री मोदी ने देश में न सिर्फ विकास को गति दी है, बल्कि भ्रष्टाचार को भी नष्ट किया है। उन्होंने विपक्ष के “इंडिया” गठबंधन के संबंध में कहा कि यह मजबूत होने के पहले ही बिखर गया है। उनका मानना है कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पूरी तरह हाशिए पर चली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *