भोपाल : मोहन यादव आज राजधानी भोपाल में ‘बीटिंग द रिट्रीट’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव दोपहर लगभग सवा तीन बजे दिल्ली से भोपाल आगमन आएंगे। इसके बाद वे शाम को लगभग साढ़े चार बजे स्थानीय मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ‘बीटिंग द रिट्रीट’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। देर शाम लगभग साढ़े छह बजे वे मुख्यमंत्री निवास पर उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे।
