गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा गठबंधन से प्रदेश में बेरोजगारी

चंडीगढ़ : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश का युवा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। चौटाला ने जारी एक बयान में कहा कि भाजपा सरकार में ज्यादातर भर्तियां या तो रद्द कर दी गईं, या फिर भर्ती में धांधली के कारण कोर्ट में अटकी पड़ी हैं। इसके बाद जो थोड़ी बहुत सरकारी नौकरियों की भर्ती हुई हैं, उनको भाजपा ने प्रदेश से बाहर के लोगों को देकर प्रदेश के युवाओं की पीठ में छुरा घोंपा है।
उन्होंने कहा कि आज रोजगार के हालात इतने खराब हैं कि प्रदेश के पढ़े लिखे युवा अब मजबूरी में रोजगार के लिये इजराइल जैसे युद्धग्रस्त देश में जाकर अपनी जान को जोखिम में डालने को तैयार हैं। बेरोजगारी का आलम यह है कि एक भी गांव ऐसा नहीं बचा है जिसका युवा जमीन बेच कर डोंकी द्वारा विदेश में न गया हो। जो भी युवा डोंकी करके विदेश गये हैं, उनके भयानक परिणाम सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *