गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : दो युवकों की मौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी शहर के पुलघराट के समीप एक ट्रैवलर व बाइक के बीच हुई भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में ट्रैवलर गाड़ी भी सड़क पर पलट गई है। घटना रविवार देर रात 12ः30 बजे की है। घटना में ट्रैवलर में सवार तीन-चार सवारियों को भी चोटें आई हैं, जिनका जोनल अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं युवकों के शवों का पोस्टमार्टम भी जोनल अस्पताल में करवाया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक नेरचौक से मंडी की तरफ व ट्रैवलर गाड़ी कुल्लू से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। इस दौरान पुलघराट के पास इन दोनों वाहनों की टक्कर को गई, जिसमें बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। जिस जगह हादसा हुआ वहां सड़क पर पत्थर भी गिरे हुए हैं। घटना के तुरंत बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची व घायलों को जोनल अस्पताल मंडी पंहुचाया।
वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक युवकों की पहचान हरीश (21) पुत्र मितर देव व ललित पुत्र (20) विधि चंद गांव जवाली, डाकघर पटरीघाट, तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे में एनएचएआई की लापरवाही भी सामने आई है। जिस स्थान पर यह घटना हुई है, वहां पर ठेकेदार द्वारा सड़क का काम लगाया गया है और सड़क किनारे पत्थर फेंके गए हैं। ठेकेदार द्वारा यहा पर किसी भी प्रकार का साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है। इस मामले में एनएचएआई व सहित संबंधित ठेकेदार को भी जांच के दायरे में लाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *