गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात

देहरादून : उत्तराखंड में बुधवार को मौसम ने करवट ले ली। पहाड़ी इलाकों में अभी तक हिमपात न होने से हताश किसान और पर्यटकों को आज कुछ राहत मिली। देहरादून के चकराता और उत्तरकाशी के गंगोत्री, यमुनोत्री और पिथौरागढ़, अल्मोड़ा जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में इस साल का पहला हिमपात हुआ। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, समुद्र तट से ढाई हजार फीट की ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में अधिकांश स्थानों पर आज हल्का हिमपात हो रही है। इन स्थानों में रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, देहरादून, पिथौराग और अल्मोड़ा जिले के ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं। मैदानी जिलों में अधिकांशत: ठंडी हवा चल रही हैं और बादल छाए हुए हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *