गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सैलानी उठायेंगे ऊंट की सवारी का लुत्फ

कुशीनगर : भगवान गौतम बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुद्ध घाट पर अब ऊंट की सवारी का लुत्फ सैलानी उठायेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग तैयारी कर रहा है। अधिकृत सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कुशीनगर में चार पार्क बने हैं। यहां पर सैलानियों को आकर्षित करने के लिये विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं को संचालित किया जा रहा है । उक्त पार्कों में जगह जगह ऊंट की सवारी सैलानी करेंगे । बुद्धा घाट पर चार पार्क है। उनमें आनंद उपवन, जीवक उपवन, रामाभार , तथा चिल्ड्रेन पार्क स्थित है। इसमें नगर पालिका परिषद ने बुद्धा घाट के समीप आनंद उपवन में दो ऊंट राजस्थान से खरीद कर लगा दिए हैं । जिसका लुत्फ सैलानी उठा सकेंगे । इस संबंध में ईओ नगर पालिका कुशीनगर में बताया कि आधा दर्जन ऊंट लाने की तैयारी में लगे हैं । जल्द ही यहां उपलब्ध होंगे । अऐ दो ऊंट लगायें गये हैं वह हिरण्वती नदी स्थित पार्क पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *