गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में यूपी बोर्ड की इंटरमीडियेट की प्रयोगात्मक परीक्षायें गुरुवार से सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में शुरु हो गयी। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्र ने एक फरवरी से माध्यमिक विद्यालयों में शुरू हो रही प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। उसमें बीएसए डा राम जियावन मौर्या को पडरौना, वित्त एवं लेखाधिकारी त्रिभुवन लाल को कसया, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महदेवा के प्रधानाध्यापक दिग्विजय सिंह को हाटा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जंगली पट्टी के प्रधानाध्यापक विजय शंकर शुक्ल को तमकुहीराज, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसहवा हाटा के प्रधानाध्यापक दीप शिखा को कप्तानगंज और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसडीला पांडेय के प्रधानाध्यापक गिरधर मौर्या को खड्डा तहसील का सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया है। उन्होंने बताया कि तहसील स्तर पर तैनात ये सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा अवधि के दौरान संबंधित विद्यालयों पर आयोजित प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *