गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लोक आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट

लखनऊ : भूपेन्द्र चौधरी ने केंद्रीय अंतरिम बजट को लोक आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला बताया है। चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया “ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के के कुशल नेतृत्व में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत 2024-25 का ‘केंद्रीय अंतरिम बजट’ लोक आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला उत्कृष्ट बजट है। भारत के स्वर्णिम भविष्य की आधारशिला रखने वाला यह अंतरिम बजट गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु एवं भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में तथा भारत की समृद्धि और विकास को तीव्र गति प्रदान करने में मजबूती प्रदान करेगा।” उन्होने कहा कि यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र को भी दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *