शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इस सीजन तथा नए साल में पहली बार बर्फबारी हुई है, जिससे पर्यटक झूम उठे। रिज तथा मालरोड पर मौजूद सैलानी बर्फ के फाहे गिरते देख झूम उठे। अधिकांश पंचायतों में बिलजी आपूर्ति ठप है।शिमला शहर में गुरुवार दोपहर से रुक-रुक कर हल्की हिमपात हो रही है। लगभग दो साल बाद यहां बर्फ़बारी का नज़ारा देखने को मिला है। आखिरी बार शिमला में पांच फरवरी 2022 को बर्फबारी हुयी थी। लंबे अरसे के बाद बर्फ़बारी होने से पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यहां के ऐतिहासिक रिज मैदान और मॉल रोड पर पर्यटक और स्थानीय लोग नाच-गाकर बर्फ़बारी का लुत्फ उठा रहे हैं।
एचआरटीसी के ऊपरी शिमला के लिए 90 फीसदी रूट ठप हैं। नेरवा, चौपाल के लिए बुधवार से बसों का संचालन बंद है। जगह-जगह 50 बसें फंसी हैं। राजधानी में बर्फबारी के चलते टैक्सी सेवा बुरी तरह से प्रभावित हुई है। आईजीएमसी जाने के लिए मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। संजौली से आईजीएमसी-लक्कड़ बाजार चलने वाले दो टेंपो ट्रैवलर और दो टैक्सियां बर्फबारी में फस गई हैं। इसके साथ ही हनुमान मंदिर जाखू के लिए भी टैक्सी सेवा ठप है।
हिमपात से पर्यटन कारोबार में भी रफ्तार आने की उम्मीद जगी है। शिमला में बर्फबारी का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा था। पिछले कल यहां दिन भर बारिश का दौर चला। रात को भी बादल जमकर बरसे। वहीं आज शहर में सीजन की पहली हिमपात हुयी।
शिमला से सटे प्रयत्न स्थलों कुफ़री, फागु और नारकंडा में बीते कल से बर्फ गुर रही है। इन स्थलों में बर्फ की मोटी चादर जम गई है। यहां मौजूद पर्यटक बर्फ़बारी से अठखेलियाँ कर रहे हैं। ताज़ा बर्फ़बारी से शिमला में सैलानियों की आमद में इजाफा देखा जा रहा है और सैलानी बर्फ़बारी में मस्ती कर रहे हैं। शिमला में बर्फबारी का सीजन दिसम्बर से शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार फरवरी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। क्रिसमस व नव वर्ष के मौके पर यहां बर्फ़बारी न होने से सैलानी काफी मायूस थे।
तारादेवी डिपो के 90 फीसदी रूट ठप हैं। इसके साथ ही खड़ापत्थर में भारी बर्फभारी के चलते निगम की 50 बसें अभी भी फंसी हैं। बर्फबारी के बाद शहर के होटलों बुकिंग बढ़ने लगी है। 40 फीसदी कमरे एडवांस मे बुक हो गए हैं। बर्फबारी के चलते ऊपरी शिमला के लिए दूध, ब्रेड, सब्जियों सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई ठप है।
शिमला में बर्फ़बारी, झूम उठे पर्यटक
