गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू में दो पुलिसकर्मी निलंबित

जम्मू : जम्मू के गांधी नगर थाने में पुलिस हिरासत में एक आरोपी के रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाये जाने के दो दिन बाद शुक्रवार को थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया तथा दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। ज्ञातव्य है कि कठुआ से चोरी के एक आरोपी पर जम्मू के गांधी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। वह हवालात में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया। पुलिस सूत्रों ने कहा, “जांच के बाद थाना प्रभारी को जिला पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है, जबकि लापरवाही के लिए एक सहायक पुलिस निरीक्षक और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।” उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई से पहले से ही आरोपी की मौत के कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *