गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छात्राओं को पीरियड्स और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

संवाददाता । गौरवशाली भारत

नांगल चौधरी। राजकीय महिला महाविद्यालय की एनएसएस छात्राओं ने कैंप के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह योग- प्राणायाम से की। बनिया ढाणी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगाए गए शिविर में सभी छात्राओं ने साफ-सफाई की और गली महोल्ले में झाड़ू लगाकर सफाई का सन्देश दिया। दोपहर बाद एक गायनिक पर व्याख्यान करवाया गया। गायनिक विशेषज्ञ प्रीतम देवी ने छात्राओं को पीरियड्स के बारे में जिक्र करते हुए कहा महिलाओं और छात्राओं को कई तरह की शारीरिक और मानसिक कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। साथ ही कई तरह की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनको होने वाली बीमारियों से भी अवगत कराया। महिला रोग विशेषज्ञ ने स्त्रियों में होने वाला कैंसर से भी अवगत कराते हुए सावधान रहने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने अच्छे स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक अहार भोजन में शामिल करने के लिए जागरूक किया।

शिविर संध्या में एनएसएस की दोनों यूनिट की छात्राओं ने
भाषण प्रतियोगिता विषय दहेज प्रथा पर आधारित भाषण दिया। जिसमें अधिकांश छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा लक्ष्मी यादव, द्वितीय स्थान पर छात्रा मुस्कान, तृतीय स्थान पर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रीना और बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा राखी ने प्राप्त किया। सभी कार्यक्रम एनएसएस प्रभारी डॉ. पूनम तंवर और डॉ. सुशीला यादव की देखरेख में सम्पन्न हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *