गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

केंद्र सरकार आमलोगों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है

समस्तीपुर : नित्यानंद राय ने वर्षो से लंबित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली समस्तीपुर शहर के डीआरएम चौक से बेलारी-उजियारपुर -सरायरंजन भाया मोरबा से ताजपुर तक लगभग 29 किलोमीटर मुख्य सड़क के निर्माण कार्य का शनिवार को शुभारंभ किया।
केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने जिले के सातनपुर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस सड़क निर्माण पर करीब 36 करोड़ रुपये खर्च होगें। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण मे कई बाधाएं आई लेकिन सभी बाधाओं को दूर कर इस कार्य का आज शुरुआत की गई है। जब केंद्र की मोदी सरकार पाकिस्तान एवं चीन की सीमा पर सड़क निर्माण करा सकती है तो समस्तीपुर जिले के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्रों मे सड़क जैसे विकास कार्य क्यों नहीं करा सकती है।
केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद ने कहा कि बिहार में अब डबल इंजन की सरकार बन गई है और सरकार का मुख्य उदेश्य प्रदेश का तीव्र गति से विकास करना है। इस अवसर पर स्थानीय राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक एवं पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, भाजपा विधान पार्षद तरूण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा,पूर्व विधायक शील कुमार राय एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश महासचिव सुशील कुमार चौधरी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *