गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भजनलाल से मांडविया की मुलाकात

जयपुर : भजनलाल शर्मा से केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को यहां मुलाकात की। मांडविया ने मुख्यमंत्री निवास पर श्री शर्मा से यह मुलाकात की। इस अवसर पर प्रदेश को स्वास्थ्य सूचकांकों में अग्रणी बनाने की दृष्टि से चिकित्सा व्यवस्था और स्वास्थ्य ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश में सेचुरेशन सौ प्रतिशत करने के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *