गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

देवरिया : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नजर उत्तर प्रदेश के देवरिया में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने शनिवार को केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर यहां 2024 का चुनावी बिगुल बजा दिया । पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा का केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शहर से सटे गौरा में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर सांसद श्री त्रिपाठी ने आगामी लोकसभा चुनाव सन्निकट है तथा एक श्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के लिए पूरे मनोयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सब भारी बहुमत के साथ पुनः भाजपा की सरकार बनायेंगे। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के रूप में हमने प्रभु श्री राम का भव्य और दिव्य मंदिर बनाकर ये संदेश दिया है कि भारतीय संकृति के क्षेत्र में हमने अपनी वैभवशाली परंपरा को पुनः स्थापित करने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि हमारा संगठन कार्यकर्ता, कार्यालय, कार्यक्रम और कोष, इन चार मूल मंत्र को लेकर चलता है।उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी को सभी लोगों से संपर्क और संवाद स्थापित करना है और हर वोट को भाजपा के पक्ष में करना है। अभी केंद्र सरकार का जो अंतरिम बजट पेश किया गया है,उसमे गरीब किसान युवा और महिला इन चारों को ध्यान में रखकर बजट पेश किया गया है।बिना जाति और धर्म देखे हमने 3 करोड़ लोगों को आवास देने का प्रावधान बजट में किया है । दो करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी योजना के माध्यम से जोड़ना हमारा लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को उचित मूल्य पर खाद और बीज उपलब्ध करा रही है। देश के 80 करोड़ लोगों को राशन देकर तथा लगभग हर वर्ग और जाति के लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी उसके साथ हम सब लोगों को पूरे मनोयोग से लगना होगा हमारा एक ही लक्ष्य है कमल का फूल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *