सेंगेरेमा : तंजानिया के उत्तर-पश्चिमी प्रांत म्वांजा के सेंगेरेमा जिले में तीन दिनों में करीब 61 लोग हैजा से ग्रस्त पाये गये।
सेंगेरेमा जिला आयुक्त सेनी नगागा ने कहा कि 30 जनवरी से एक फरवरी तक हैजा के 61 मामले दर्ज किए गए। इन मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्री उम्मी म्वालिमु ने जनवरी की शुरूआत में शिनयांगा, रुवुमा, ताबोरा, सिमियु, म्वान्जा और कागेरा सहित छह क्षेत्रों में हैजा का प्रकोप फैले हाेने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि 2023 में 12 क्षेत्रों में हैजा फैलने की सूचना मिली थी।और करीब 927 लोग इस बीमारी से पीड़ित थे। इस बीमारी से 27 मरीजों की मौत हो गयी।
तंजानिया में हैजा के 61 मामले
