कोटा : पश्चिमी-मध्य रेलवे के कोटा मंडल में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे मजिस्ट्रेट श्रवण कुमार मीणा ने रेल प्रशासन के सहयोग से रेल यात्रा में अनियमितता के 33 मामले पकड़े। श्री मीणा ने शुक्रवार को रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ, रेल सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस के सहयोग से कोटा-सवाई माधोपुर के बीच दो एक्सप्रेस ट्रेनों में संयुक्त टिकट जांच की। उक्त खण्ड की गाड़ी संख्या 12465 इंदौर-भगत की कोठी रणथम्भौर एवं गाड़ी संख्या 12978 अजमेर-एर्नाकुलम मरूसागर एक्सप्रेस के बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया।
इस ट्रेनों में मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान 33 मामले पकड़े गये जिसमे 19 मामले बिना टिकट यात्रा करने वाले एवं 14 अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले मामलें शामिल हैं, जिससे कुल 29 हजार 805 रुपये जुर्माना वसूला गया। मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने रेल यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बिना टिकट यात्रा करने के 33 मामले पकड़े, 29 हजार जुर्माना वसूला
